खेकड़ा के किसान हुए रवाना
किसान आंदोलन में ट्रैक्टर रैली निकालने के लिए नगर और क्षेत्र से करीब एक सौ से अधिक ट्रैक्टर दिल्ली रवाना हुए। खेकड़ा पाठशाला से पुलिस ने सभी ट्रैक्टर को पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर चढ़वाया। किसान गाजियाबाद की ओर गाजीपुर बॉर्डर जाने के लिए रवाना हो गए।
चांदीनगर क्षेत्र से ट्रैक्टर दिल्ली के लिए हुए रवाना
ढ़िकोली से जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका के नेतृत्व में 150 ट्रैक्टरों में सवार होकर किसानों ने दिल्ली कूच किया। सोमेंद्र ढाका ने कहा केंद्र सरकार को काले कानून को वापस लेना होगा।
क्षेत्र के ढिकोली, सांकल पुठी, सैदपुर, ओगटी, पटोली, चमरावल, पांची, मंसुरपुर और ललियाना गांवों से 150 ट्रैक्टरों का काफिला तिरंगा झंडा लगाकर दिल्ली रवाना हुआ। ट्रैक्टर सड़क के किनारे चलेंगे। खेकड़ा से मवी कलां पहुंचें। वहां से बड़ौत के किसानों के साथ दिल्ली रवाना होंगे।
क्षेत्र के किसान रवाना, एकजुटता का आह्वान
दिल्ली में निकाले जाने वाली ट्रैक्टर परेड को लेकर सोमवार को क्षेत्र के दोघट, टीकरी, दाहा, भड़ल, रहतना, बामनौली, मांगरौली आदि गांवों से किसान ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर दिल्ली रवाना हो गए।