दोघट। पलड़ा में किनौनी मिल के खिलाफ किसानों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। किसानों ने गांव के क्रय केंद्र पर तौल नहीं चलने दी। उन्होंने समस्या का समाधान न होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी।
पलड़ा गांव में किनौनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र के विरोध में किसान चार दिन से धरना दे रहे हैं। किसानों का कहना है कि किनौनी मिल ने अभी पुराने गन्ना बकाया का भुगतान नहीं किया और नया पेराई सत्र शुरू कर दिया है। किसान गांव में किनौनी मिल के बजाए अन्य मिल का क्रय केंद्र लगवाने की मांग कर हैं। उनका कहना था कि क्रय केंद्र बदलवाने के लिए मेरठ और लखनऊ में अधिकारियों के अलावा सांसद से भी मिल चुके हैं, मगर समस्या का समाधान नही हुआ है। उन्होंने समस्या का समाधान न होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी। इस मौके पर अनीस, नईम, रहिसूदीन, सईद, अलीमू, आबिद, अनीस, लियाकत, साकिर, अजबदीन, राकिब, जाहिद, सत्तार, खलील, अरशद, सद्दाम मौजूद रहे।