फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत से खाद लाने को मजबूर है पांच गांव के किसान

विज्ञापन
फतेहपुर पुट्ठी गांव में खाद ना मिलने पर प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। फतेहपुर पुटठी गांव स्थित सहकारी समिति पर पिछले कई माह से खाद न मिलने से पांच गांव के किसान परेशान हैं। शिकायतों के बावजूद भी किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

वेदपाल, इंद्रपाल, लोकेंद्र, अनुराग, बिट्टू, गौरव, सोनू, वरदान आदि किसानों ने बताया कि गांव स्थित सहकारी खाद समिति से फतेहपुर पुट्ठी, धनौरा, हिलवाड़ी, दौज्जा व ढोढरा गांव के किसान जुडे़ हैं। जो हर साल यहां से खाद उठाते हैं। पिछले 11 माह से समिति पर खाद नहीं भेजा जा रहा है, जिस कारण किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सुनवाई न होने पर किसानों को मजबूरी में नौ से दस किलोमीटर दूर चलकर बड़ौत से खाद ले जाना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। उधर एसडीएम सुभाष सिंह ने बताया कि विभागीय अफसरों से बातचीत कर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें