अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे के किसानों का प्रतिनिधिमंडल बागपत गन्ना समिति के चेयरमैन कृष्णपाल के नेतृत्व में सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह से मिला। दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाया। चेयरमैन कृष्णपाल ने सांसद को बताया कि किसानों की जमीन पर बिना निशानदेही 3डी का गजट किया गया है। मनोज आर्य एडवोकेट ने अधिकारियों की कार्रवाई से अवगत कराते हुए कहा कि किसानों की सुनवाई के बिना आपत्तियों का निस्तारण किया जा रहा है। सांसद ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि किसानों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा। शीघ्र ही हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ बैठक कराई जाएगी। ताकि समस्याओं का समाधान किया जा सके। प्रतिनिधिमंडल में जितेंद्र धामा प्रमुख, प्रवेंद्र धामा प्रमुख, चौधरी प्रहलाद सिंह, पूर्व सभासद चौधरी, नीरज चौधरी, विनय उर्फ बिल्लू चौधरी, अजय, ब्रह्मपाल, धीर सिंह, बलवीर, पीतम, महावीर आदि किसान शामिल रहे।