बागपत। बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए बुधवार से बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ किया। इसके अंतर्गत नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने बताया बुधवार को सीएचसी पर बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ किया। इसके अंतर्गत प्रत्येक बुधवार और शनिवार को दो चरण में बच्चों को विटामिन एक की खुराक पिलाई जाएगी। बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए टीकाकरण भी होगा। जिले में 30 अगस्त तक अभियान चलेगा। इस बारे में सभी स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। संवाद