फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को बैंक की योजनाओं की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। कृषक सेवा सहकारी समिति बिनौली पर मंगलवार को जिला सहकारी बैंक और नाबार्ड के तत्वावधान में वित्तीय समावेश निधि के अंतर्गत वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व डायरेक्टर बिजेंद्र सिंह सोलंकी ने किया। शाखा प्रबंधक रोहित पटेल ने किसानों को तीन प्रतिशत ब्याज पर फसली कृषि ऋण, गन्ना पर्ची के विरुद्ध एक लाख तक वित्त पोषण, समितियों के माध्यम से बिजली बिल जमा करने, माइक्रो एटीएम से दूरस्थ ग्राहकों को पैक्स लेबिल पर बैंकिंग सुविधा, कृषि यंत्रीकरण योजना की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। बालेंद्र सिंह ने किसानों को समिति पर यूरिया खाद, डीएलपी, एनपी व कीटनाशक के बारे में बताया। अध्यक्षता सुरेश पाल सोलंकी और संचालन रमेश चंद चौहान ने किया। कार्यक्रम में रामनिवास, संजीव राणा, रजनीश यादव, सुभाष, पिंटू सिंह, कालेराम, पदम सिंह, जयवीर सिंह, निपल सोलंकी, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें