फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तौल बंद होने से भड़के किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों पर गन्ना डाल रोड जाम करने की दी चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। मलकपुर शुगर मिल के धनौरा सिल्वरनगर गांव के जंगल में स्थित डी गन्ना क्रय केंद्र पर तौल बंद पड़े रहने से आक्रोशित किसानों ने मंगलवार को हंगामा किया। उन्होंने तौल कार्य सुचारु रूप से न चलने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

धनोरा सिल्वरनगर के जितेंद्र राणा, सुभाष प्रधान, अजयपाल आदि किसानों ने बताया कि जब से तौल शुरू हुआ है, तब से अब तक इस क्रय केंद्र पर कुल पांच बार ही तौल हुई है। इस कारण किसानों का छिल्ला हुआ गन्ना खेतों में सूख रहा है। आरोप है तौल लिपिक मनमानी करता है। अब भी करीब 15 दिनों से तौल कार्य बंद पड़ा है, जिसके कारण किसान परेशान है। चेतावनी दी यदि तौल कार्य सुचारु रूप से नहीं चलाया तो मजबूर होकर किसान अपना गन्ना सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगा। किसानों ने फोन कर डीएम बागपत को भी समस्या से अवगत कराया। डीएम ने किसानों को समस्या समाधान करने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में चंद्रपाल, मनोज, कपिल राणा, वीरेंद्र राणा, दीपक राणा, अरविंद, विकास, नरेंद्र आदि किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें