फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील परिसर में की नारेबाजी, सीएम-पीएम को भेजे ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर उप्र किसान सभा ने तहसील में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। सीएम-पीएम को ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुखपाल सिंह ने कहा कि देश में महंगाई चरम पर है। लोगों को दो रोटी का जुगाड़ करना तक मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा आज पूरा देश-प्रदेश भुगत रहा है। उन्होंने बकाया गन्ना भुगतान न होने पर आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर राजेंद्र जैन, विकास राणा, मनोज मान, अंकित, सतेंद्र कुमार, वीरेंद्र चौहान, अर्जुन मान, राजीव पंवार, मोहित, सोनू, शौकत अली, सविता, अनुराधा, सर्वेश मान, हामिद, अनिल तोमर, रामनिवास, यूनुस शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें