बड़ौत के बासौली गांव में स्थित राजकीय नलकूप पर आक्रोशित किसानों से बातचीत करते एसडीओ। स्रोत: सह
बड़ौत। बासौली गांव में स्थित राजकीय नलकूप से पानी नहीं मिलने से आक्रोशित किसानों ने शुक्रवार को हंगामा किया। इस दौरान सूचना पर पहुंचे सहायक अभियंता नलकूप ने किसानों को समझा-बुझाकर शांत किया और जन-चौपाल लगाकर किसानों की समस्याएं सुनीं।
किसानों ने बताया कि राजकीय नलकूप से उन्हें पानी नहीं मिल रहा है, जिस कारण उन्हें दूसरे किसानों के निजी नलकूपों से फसलों की सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है, लेकिन शिकायतों के बावजूद भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। आरोप लगाया कि राजकीय नलकूप को बिना शेड्यूल संचालित किया जा रहा है, जिस कारण कुछ किसानों को समय पर पानी मिल जाते है तो बहुत से किसान वंचित रह जाते हैं। शेड्यूट के अनुरूप किसानों को पानी देने की व्यवस्था होनी चाहिए। सूचना पर पहुंचे सहायक अभियंता नलकूप सौरभ चौधरी ने वहां पर तैनात ऑपरेटर को संबंधित दिशा-निर्देश देते हुए किसानों को पानी दिलाकर शांत किया। बाद में चौपाल लगाकर किसानों की जनसमस्याएं सुनी गई। इसके बाद सहायक अभियंता ने छपरौली में पहुंचकर जन चौपाल में किसानों की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर ओमप्रकाश, धर्मवीर, आजाद, महक आदि शामिल रहे।