फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून के विरोध में हाईवे पर किसानों का काफिला, लहराया गन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। कृषि कानून के विरोध में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर किसानों का काफिला उमड़ पड़ा। पट्टी चौधरान से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर सवार होकर किसान रवाना हुए। गन्ना लहराते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

नगर की पट्टी चौधरान में देशखाप चौधरी के आवास पर सुबह से ही किसानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। गुराना, फतेहपुर पुट्ठी, बावली, मलकपुर, चौबीसी छपरौली समेत अन्य गांव से किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर पहुंचे। खाप चौधरियों की अगुवाई में हाईवे पर निकले तो काफिला बन गया। पट्टी चौधरान सजे बावली चुंगी होते हुए छपरौली चुंगी, दिल्ली बस स्टैंड, पीएन शर्मा पार्क होते हुए किसानों का काफिला औद्योगिक पुलिस चौकी पर पहुंचा। दोपहर करीब डेढ़ बजे यहां पर जाम लगा दिया गया। हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतार रही। गन्ने की फसल को लहराया गया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस दौरान पुलिस ने अन्य वाहनों को रोक दिया और रास्ता खाली कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें