बिनौली। कृषक सेवा सहकारी समिति बिनौली पर डीएपी खाद उपलब्ध नहीं है। जिसके लिए किसान परेशान घूम रहा है। साथ ही गेहूं की बुवाई लेट होने से चिंतित है।
समिति बिनौली पर लंबे समय से डीएपी खाद उपलब्ध नहीं थी। पांच दिसंबर को डीएपी के 550 कट्टों की एक गाड़ी आई। डीएपी लेने को समिति पर किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी, देखते ही देखते कुछ ही देर में सभी कट्टों का वितरण हो गया। बिनौली, बरनावा, शेखपुरा, दादरी, रंछाड़, जिवाना, सिरसली, गलेहता, फजलपुर, दरकावदा के अधिकांश किसान डीएपी खाद से वंचित रह गए। जो उसी दिन से डीएपी खाद के लिए हर रोज समिति पर चक्कर काट रहे हैं।
संदीप धामा, प्रवीण वालिया, आकाश सोलंकी, मोहित सोलंकी, सुभेदीन, प्रमोद आदि किसानों समिति पर जल्द डीएपी खाद मंगवाने की मांग की है। प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने कहा कि सोमवार को डीएपी खाद की गाड़ी आएगी जिसके बाद किसानों को डीएपी खाद का वितरण किया जाएगा।