बड़ौत रेलवे स्टेशन परिसर में टूटी टाइल्स को हटाते कर्मचारी
- फोटो : BARAUT
बड़ौत। रेलवे स्टेशन परिसर में लाखों की लागत से लगाई गई टाइल्स के टूटने के बाद अब विभाग ने सभी टूटी टाइल्स को हटा नई लगाने का काम शुरू कर दिया।
रेलवे स्टेशन परिसर को अपडेट करने और यात्रियों की सुविधा के लिए सुंदरीकरण और मरम्मत कार्य किया था। दो साल पहले रेलवे स्टेशन परिसर में लगाई गई टाइल्स टूटना शुरू हो गई। दो साल भी पूरे नहीं हुए और टाइल्स टूटकर बिखरनी शुरू चुकी थी। खबर प्रकाशित होने के बाद रेलवे अधिकारियों ने ठेकेदार को नोटिस जारी कराए। अब रेलवे ने इन सभी टाइल्स को हटाकर फिर से लगाने का कार्य शुरू कर दिया है।
वहीं रेलवे स्टेशन परिसर में बनाए गए आधुनिक शौचालयों का लाभ अभी भी यात्रियों को नहीं मिल पा रहा है। जब से ये बनकर तैयार हुए हैं, इन पर लगा ताला आजतक नहीं खुल है। यह हालत तब है, जब बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह रेलवे के जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार तक लगा चुके हैं। रेलवे के सेक्शन इंजीनियर सुदेशपाल ने बताया है कि टूटी टाइल्स को हटा दूसरी टाइल्स लगानी शुरू कर दी गई है।