बागपत : कंडेरा गांव में रोहेलखंड विवि बरेली के कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह के परिवार को सांत्वना दे
- फोटो : BAGHPAT
रमाला (बागपत)। रूहेलखंड विवि बरेली के कुलपति प्रो. केपी सिंह के पिता सुखबीर सिंह के निधन पर सांत्वना देने के लिए बृहस्पतिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान कंडेरा गांव में पहुंचे। उन्होंने कहा कि अब किसानों को समय से गन्ने का भुगतान दिया जा रहा है। किसानों की कुछ समस्याएं हैं, जिनका समाधान कराया जाएगा।
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने किसानों से बातचीत की। उनको बताया कि रमाला मिल का विस्तारीकरण होने के बाद भी शुगर मिल के देरी से चलाया जा रहा है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि नवंबर के पहले सप्ताह में रमाला शुगर मिल चालू करा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए बिजली सब्सिडी दी जा रही है। इसके अलावा किसानों के लिए लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह ने बताया कि 30 अक्तूबर को शोकसभा में कई मंत्री और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।