फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गन्ना भुगतान न होने पर ऊर्जा निगम के खिलाफ भड़के किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली। चांदनहेड़ी गांव में शनिवार को हुई पंचायत में गन्ना बकाया का भुगतान न होने और ऊर्जा निगम के खिलाफ किसानों ने खूब भड़ास निकाली। पंचायत में मिल चलने के 14 दिन में गन्ना बकाया का भुगतान न होने पर कमिश्नरी का घेराव करने का फैसला लिया। इसके साथ ही ऊर्जा निगम के कर्मियों को गांवों में नहीं घुसने देने की बात कही गई।
विज्ञापन

पंचायत में भाकियू हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि चीनी मिलें किसानों का करोड़ों रुपये दबाए बैठी हैं। ऊर्जा निगम जबरन किसानों के नलकूपों पर बिजली के मीटर लगा रहा है। बिजली का बिल जमा न करने पर किसानों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर किसान ने अपने हक की लड़ाई नहीं लड़ी तो आने वाली पीढ़ी पर अत्याचार होगा। किसानों की समस्या को लेकर तीन नवंबर को कुरुक्षेत्र के पीपली गांव में पंचायत की जा रही है। इसमें रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह और पूर्व राज्यपाल सतपाल मलिक किसानों को संबोधित करेंगे। उन्होंने पंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। पंचायत में रालोद के राष्ट्रीय सचिव डा. कुलदीप उज्जवल, ओमपाल, जयपाल चौधरी, आजाद मलिक, चौबीसी चौधरी रणवीर सिंह, बब्लू पहलवान, पप्पू, यशपाल, महिपाल सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।

भुगतान कराने के लिए कमेटी का गठन किया
भाकियू हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि किसानों के गन्ना बकाया भुगतान कराने के लिए 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी किसानों के गन्ना बकाया का भुगतान कराने के लिए पैरवी करेगी। कमेटी किसानों के बकाया का भुगतान कराने के लिए मिल की तालाबंदी करने से भी पीछे नहीं हटेगी।
विज्ञापन

-
सरकार को करना होगा अपनी ताकत का अहसास
भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने कहा था कि किसान की निगाह खेती और गद्दी दोनों पर होनी चाहिए। किसान हित में देश में जो भी आंदोलन हो, उसकी अगुवाई उत्तर प्रदेश करे। किसानों को सरकार को अपनी ताकत का अहसास कराना होगा।

जेल जाने के लिए तैयार हैं किसान
पंचायत में कहा गया कि किसान को अपने हक के लिए लाठियां भी खानी पड़ेंगी और मुकदमा भी दर्ज होगा। किसानों को जेल भी जाना पड़ेगा। किसान अपने हक की लड़ाई के लाठियां खाने और जेल जाने के लिए भी तैयार हैं।

गांव में ऊर्जा निगम कर्मियों को नहीं घुसने देंगे
पंचायत में किसानों ने कहा कि शुगर मिल के कर्मचारी बिल जमा न होने पर जबरन किसानों के कनेक्शन काट रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में गन्ना बकाया का भुगतान न होने तक ऊर्जा निगम के कर्मचारियों को गांव में न घुसने देने की चेतावनी दी।
-
सरूरपुरकलां में किया गया चढूनी का स्वागत
पंचायत के बाद सरूरपुर कला गांव में भाकियू नेता गुरनाम चढूनी का किसानों ने स्वागत किया। इस मौके पर सुभाष नैन, नितिन नैन, मनोज, देवेंद्र, इंद्रपाल, बिल्लु, महिपाल और वीरपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें