फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समिति पर खाद उर्वरक नहीं होने से भड़के किसान

विज्ञापन
बरेनौली की कृषक सहकारी समिति पर प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बिनौली। कृषक सेवा सहकारी समिति बिनौली पर खाद उर्वरक उपलब्ध नहीं होने से किसानों की फसलें बुवाई प्रभावित हो रही है। समस्या को लेकर गुस्साए किसानों ने शुक्रवार को समिति पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

समिति बिनौली पर गत एक पखवाड़े से डीएपी उर्वरक खत्म है। जबकि एक वर्ष से एनपीके भी समिति पर नहीं आया। क्षेत्र के किसान हर रोज समिति पर आते हैं, लेकिन समिति कर्मचारियों द्वारा स्टॉक नहीं होने की जानकारी देकर वापस भेज दिया जाता है। समस्या को लेकर सिरसली, शेखपुरा, दादरी, दरकावदा, फ़जलपुर, रंछाड़, गल्हैता, बिनौली आदि गांव के किसानों ने समिति पर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन कर कड़ा रोष जताया।
रालोद नेता राजू तोमर सिरसली ने कहा कि प्रदेश सरकार के किसानों को समय पर खाद बीज उपलब्ध कराने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। खाद बीज नहीं मिलने से किसानों के सामने गेहूं बुवाई का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने जल्द ही समिति पर उर्वरक खाद उपलब्ध न होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। मौके पर श्रीपाल धामा, एसआई ओमवीर सिह, सुशील, ललित कुमार, शिवम, विनोद उज्ज्वल, रणवीर, देवेंद्र कुमार, सोनू, वाजिद, फत्तन त्यागी मौजूद रहे। प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने कहा कि किसानों को जल्द डीएपी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें