फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: किरठल में किसान की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। किरठल गांव के जंगल में खेत में काम करने गए किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव नलकूप के पास पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

किरठल गांव का रहने वाला मुमताज (65) गांव में रहकर खेतीबाड़ी करता था और रात में गांव के ही बाजार में चौकीदारी करता था। बताया कि रविवार दोपहर मुमताज खेत में काम करने के लिए गया था। जिसके बाद पड़ोसी खेत में पहुंचे तो उन्हें मुमताज का गोली लगा शव नलकूप के पास पड़ा मिला। मुमताज के सीने में गोली लगी हुई थी। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस और परिवार वाले खेत में पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। घटना का पता चलने पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच कराई गई।
एसपी अर्पित विजयवर्गीय, एएसपी मनीष कुमार मिश्र, सीओ सविरत्न गौतम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि परिवार वालों ने पड़ोसियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस मामले में शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करके जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें