फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। खेत पर काम करने गए झुंडपुर के किसान ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तेजवीर (55) पुत्र मोहर्रम मंगलवार सुबह अपने खेतों पर गया था। दोपहर तक किसान घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी इधर-उधर तलाश की, मगर उसका कुछ पता नहीं चला। दोपहर बाद गांव का एक अन्य किसान अपने खेतों में पानी देने के लिए गया तो उसे खेत के पास तेजवीर का खून से लथपथ शव दिखाई दिया। किसान ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों व परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को किसान के शव के पास से एक तमंचा व एक खोखा मिला है। तेजवीर के बड़े बेटे काला ने बताया कि घर में किसी भी प्रकार का विवाद नहीं था। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें