बिनौली। थाना क्षेत्र के खपराना गांव से एक किसान लापता हो गया है। इसके बाद ग्रामीणों व पुलिस ने रात भर जंगलों में उसकी तलाश की, लेकिन किसान का कही कोई पता नहीं चला। खपराना निवासी किसान विनीत शर्मा उम्र 35 वर्ष पुत्र महेश शर्मा सोमवार शाम बाइक पर सवार होकर खेत पर अपने पिता महेश का खाना लेकर गया था। पिता को खाना देने के बाद वह लौटकर वापस घर नहीं आया तो परिजनों ने उसे तलाश किया, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी ग्रामीणों के साथ मिलकर रात्रि 2 बजे तक जंगलों में किसान की तलाश की, लेकिन उसका कही कोई अता पता नहीं चला। सोमवार सुबह लापता किसान के बड़े भाई ओमकर्ण ने थाने पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।