फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: खपराना से लापता किसान की हत्या, हिंडन नदी में फेंका शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। थाना क्षेत्र के खपराना गांव से गत तीन दिन पूर्व लापता हुए किसान की हत्या कर शव को हिंडन नदी में फेंक दिया गया। हालांकि किसान का शव अभी बरामद नही हुआ है, पुलिस हिंडन नदी पर शव की तलाश करने में जुटी है। खफराना निवासी किसान विनीत शर्मा (35) पुत्र महेश शर्मा 16 अक्तूबर की शाम बाइक पर सवार होकर खेत पर पिता का खाना लेकर गया था। खाना देने के बाद वह लौटकर घर नहीं आया। परिजनों द्वारा तलाश करने के बाद भी कुछ पता नहीं चला। युवक के बड़े भाई ओमकीर्ण ने थाने पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने गांव के ही दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए युवकों ने विनीत की हत्या कर शव को हिंडन नदी में फेंकने की बात स्वीकार की है। शव की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें