फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: खेत से मिट्टी उठाने को लेकर हुए झगड़े में किसान की मौत, हत्या का आरोप

Sat, 28 Oct 2023 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बामनौली गांव का मृतक किसान हरविलास का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
बागपत, दोघट। बामनौली गांव में दो दिन पहले खेत से मिट्टी उठा रहीं महिलाओं को रोकने पर विवाद हो गया। जिसमें किसान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के बेटे सेना के जवान ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। उधर, झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

बामनौली निवासी सेना के जवान प्रदीप कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता हरविलास 25 अक्तूबर को अपने खेत में काम कर रहे थे। तभी गांव की 5-6 महिलाएं उनके खेत में पहुंची और खेत से मिट्टी उठाने लगीं। उसके पिता हरविलास ने महिलाओं को मिट्टी उठाने से रोका तो महिलाओं ने झगड़ा शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि महिलाओं ने उसके पिता के साथ डंडों से मारपीट कर दी। जिसमें उसके पिता घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। जिनका परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
शुक्रवार को झगड़े और उसके पिता के गिरने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें सेना के जवान ने एक महिला समेत दो लोगों को नामजद करते हुए हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी कहना है कि तहरीर मिली है। जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें