चांदीनगर। नंगलाबड़ी गांव में बुधवार सुबह खेत में जा रहे किसान का भैंसा बिदकने के कारण वह नीचे गिर गया और टायर के नीचे आ गया। जिसमें किसान की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार नंगलाबड़ी गांव का रहने वाला मंगते (55) पुत्र भुल्लन भैंसा बुग्गी लेकर खेत में जा रहा था। जैसे ही वह खेत के पास पहुंचा तो अचानक भैंसा बिदक गया। किसान भी उछलकर नीचे गिर गया और उसके ऊपर से बुग्गी का टायर गुजर गया। जिसमें किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के खेतों में काम करने वाले किसानों ने परिजनों को जानकारी दी और नजदीकी चिकित्सक के यहां उपचार के लिए लेकर पहुंचे। घायल की हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया। दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई। उधर गमगीन माहौल में किसान का अंतिम संस्कार किया।