फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में बढ़ता जा रहा आवारा सांडों का आतंक सांडों के बीच लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया वायरल

विज्ञापन
बड़ौत के गांधी रोड़ पर आपस में भिड़ते आवारा गोवंश - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। नगर में निराश्रित पशुओं का आतंक बढ़ रहा है। इससे आमजन परेशान हैं। बुधवार को गांधी रोड पर दो सांड़ के बीच जमकर लड़ाई हुई। इसका वीडियो लोगों ने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि नगर में आवारा पशुओं का आतंक बढ़ रहा है। इसके बावजूद पालिका प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इसके चलते निराश्रित सांड़ लोगों को हमला करके घायल कर रहे हैं। कुछ माह पूर्व गांधी रोड पर निराश्रित सांड़ द्वारा वृद्ध को टक्कर मारने का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उधर, पालिका के ईओ अनुज कौशिक का कहना है कि नगर में बावली रोड स्थित गोशाला में निराश्रित पशुओं को पहुंचाने का प्रबंध किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें