फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: खामपुर में बिजली गिरने से किसान और बैल की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। राजपुर खामपुर गांव में रविवार सुबह खेत में काम कर रहे किसान पर बिजली गिर गई। हादसे में किसान और उसके बैल की मौत हो गई। उधर, सूचना मिलते ही डीएम ने प्राकृतिक आपदा के तहत मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये तत्काल देने के निर्देश दिए। उधर, जौनमाना गांव में बिजली गिरने से कई घरों के बिजली उपकरण जल गए।
विज्ञापन

खामपुर गांव के रहने वाले 52 वर्षीय किसान देवेंद्र पुत्र टीकाराम रविवार सुबह खेत में पशुओं का चारा लेने गए थे। बताया कि जब वह बैल-बुग्गी में पशुओं का चारा रख रहे थे। इस दौरान बिजली गिर गई, जिससे देवेन्द्र और बैल की मौके पर ही मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार गमगीन है। उधर, जौनमाना गांव में बिजली गिरने से संजय, विकास, आशु, प्रमोद समेत आसपास के कई घरों के बिजली उपकरण जल गए। लोगों के अनुसार बिजली उपकरण तेज धमाके के साथ जले।


पेड़ पर गिरी बिजली, विद्युत उपकरण फुंके
बिनौली। बिनौली की ढोलान पट्टी में शनिवार रात्रि तेज धमाके के साथ बिजली गिरने से एक पेड़ क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं आसपास घरों में लगे बिजली के उपकरण फुंक गए। अमित धामा पुत्र विनोद धामा के घेरे में स्थित पेड़ों पर आकाशीय बिजली गिरी, जिससे एक यूकेलिप्टिस का पेड़ क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली गिरने का धमाका इतना तेज था कि ग्रामीण सहम गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें