फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान पर नेपाल से आए मजदूर को बंधक बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। क्षेत्र के किरठल गांव में नेपाल से आए मजदूर ने किसान पर दो साल तक बंधक बनाकर मजदूरी कराने व मजदूरी का पैसा न देने का आरोप लगाया है। उसने किसान के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई करने और मजदूरी दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

कार्यवाहक थानाध्यक्ष ने बताया कि दो साल पहले किरठल गांव में एक किसान के पास नेपाल से एक युवक मजदूरी करने के लिए आया था। किसान ने उसे पांच हजार रुपये महीना अपने पास खेत में काम करने के लिए नौकरी पर रख लिया। नौकर अपने काम करने के पैसे मांगने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था। गांव में किसी से बात करने पर किसान उसके साथ मारपीट करता था और खाना भी नहीं देता था। मंगलवार को थाने पहुंचे मजदूर से पुलिस को आपबीती सुनाई। उसने किसान के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। किसान के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें