फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बैंडबाजों के साथ पंखा शोभा यात्रा निकाली

Sat, 05 Apr 2025 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत में माता के पंखे की शोभा यात्रा निकालते श्रद्धालु। स्रोत श्रद्धालु
विज्ञापन
बड़ौत। नवरात्र के अवसर पर प्रेम मंडल ठाकुरद्वारा कमेटी द्वारा शुक्रवार को माता की पंखा शोभा यात्रा निकाली गई। जहां काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

शोभा यात्रा ठाकुरद्वारा मंदिर से शुरू होकर संजय मूर्ति, भगवान महावीर मार्ग, अग्रसेन मूर्ति से होते हुए पंचवटी मंदिर में पहुंची। वहां पूजा-अर्चना के साथ ही माता के भजन कीर्तन हुए। इसके बाद यहां से यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस ठाकुरद्वारा मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई।
यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया। भजनों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया। बताया कि पिछले काफी साल से नवरात्र में माता की पंखा शोभा यात्रा निकाली जाती हैं। इस मौके पर घनश्याम शर्मा, ब्रिजेश शर्मा, विजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें