चांदीनगर। लहचौड़ा गांव में एक मकान के बाहर फायरिंग होने के बाद पुलिस अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। जिसके चलते पीड़ित परिवार में दहशत है।
लहचौड़ा निवासी राजू पुत्र हरचंद हवलदार ने बताया कि वह बुधवार रात परिजनों के साथ घर में सोया हुआ था। करीब एक बजे उसके घर के बाहर फायरिंग की आवाज सुनाई दी। उसने सोचा किसी ने आतिशबाजी की है। वह सुबह में जागा तो उसके गेट के बाहर दीवारों पर गोलियों के निशान थे। वहीं, खोखे भी पडे़ थे। जिससे परिजन दहशत में हैं। ग्रामीणों ने 24 घंटे बीतने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराजगी जताई। उधर, चांदीनगर थाना प्रभारी मुनेशपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।