फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस का फर्जी सिपाही गिरफ्तार

विज्ञापन
बागपत :::::::::बड़ौत कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में खुद को यूपी पुलिस का सिपाही बताने वाला इमरान। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
फर्जी कागजात, फर्जी आईडी, खाकी वर्दी, तीन मोबाइल, पिस्टल कवर बरामद
विज्ञापन

चेन्नई जेल से लूट के आरोपी को छुड़ाने के नाम पर ठगे थे एक लाख रुपये
पत्नी ने मारपीट से तंग आकर की थी शिकायत, तभी पकड़ में आया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात यूपी पुलिस के फर्जी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से यूपी पुलिस की वर्दी, दो नेम प्लेट, तीन मोबाइल, एक पिस्टल का कवर, पुलिस का डंडा, बेल्ट सहित फर्जी आईकार्ड, फर्जी कागजात सहित अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी पुलिस की वर्दी का रौब-गालिब कर कई लोगों से ठगी कर चुका है। आरोपी ने असारा गांव निवासी एक व्यक्ति से चेन्नई जेल से लूट के आरोपी को छुड़ाने के नाम पर एक लाख रुपये भी ठगे थे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
सीओ हरीश भदौरिया ने बताया पकड़ा गया आरोपी इमरान उर्फ सरफराज उर्फ शराफत पुत्र रसीद निवासी हेवा, थाना छपरौली का रहने वाला है। नगर निवासी उसकी पत्नी ने शुक्रवार की रात पुलिस से शिकायत की थी कि पति आए दिन बंधक बनाकर यातनाएं देता है। पुलिस रात में महिला के घर पहुंची थी। आरोपी इमरान खुद को यूपी पुलिस में कांस्टेबल बताते हुए पुलिस कर्मियों से उलझ गया लगा। मामला बढ़ा तो इसकी सूचना कोतवाल मगनवीर सिंह गिल को दी गई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक इमरान ने वर्तमान में तैनाती, बेंच नंबर आदि की जानकारी लेने लगे तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। शक होने पर पुलिस से पकड़कर कोतवाली ले आई। पूछताछ के बाद पता चला कि आरोपी यूपी पुलिस में नहीं है।
विज्ञापन

ये वस्तुएं हुई बरामद
सीओ ने बताया कि आरोपी इमरान से खाकी वर्दी दो शर्ट, दो पेंट, दो नेमप्लेट जिसमें एक दिनेश कुमार और एक इमरान के नाम की मिली। इसके अलावा उप्र पुलिस का ताज लगी गोल टोपी, तीन मोबाइल, पिस्टल का कवर, फर्जी निकाह/विच्छेद प्रपत्र, पुलिस का एक डंडा, उप्र पुलिस नाम के दो बैज, उप्र पुलिस की एक बेल्ट और एक पर्स, 70 रुपये की नगदी, पैन कार्ड, आधार कार्ड, डेबिट कार्ड आदि बरामद हुए है।
चेन्नई जेल से लूट के आरोपी को छुड़ाने के नाम पर ठगे थे एक लाख रुपये
सीओ के मुताबिक आरोपी इमरान ने खाकी वर्दी का दुरुपयोग करते हुए अमली खां पुत्र रज्जू निवासी असारा से एक लाख रुपये प्लाट दिलाने के नाम पर ठगे थे। साथ ही अब्लू हसन पुत्र रज्जू निवासी असारा से लूट के आरोपी उसके दामाद जान मोहम्मद निवासी शेरनगर जनपद मुजफ्फरनगर को चेन्नई जेल से छुड़ाने के नाम पर भी एक लाख रुपये ठगे थे।
यूपी पुलिस का सिपाही बताकर रचाई थी महिला से शादी
महिला वाजिदा निवासी तावली जनपद मुजफ्फरनगर ने पुलिस को बताया कि आरोपी इमरान ने खुद को कुंदरकी जनपद मुरादाबाद के रहने वाले वसीर का बेटा और यूपी पुलिस में कांस्टेबल बताकर वर्ष 2019 में उससे शादी रचाई थी। अपनी तैनाती मुरादाबाद मेें बताई थी। बाद मेें वह नगर में किराये पर मकान लेकर रहने लगा था। बड़ौत नगर में रहने के बाद ही महिला को उसका असली नाम सरफराज पता चला।
विज्ञापन

असलियत पता चलने पर करता था पत्नी से मारपीट
सीओ के मुताबिक आरोपी इमरान की असलियत कुछ दिन पहले ही पत्नी वाजिदा को पता चली थी कि वह यूपी पुलिस में नहीं है। इस पर वह अक्सर वाजिदा को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट करने लगा। मारपीट से ही कुछ दिन पूर्व वाजिदा का गर्भपात भी हो गया। वाजिदा को शक है कि सरफराज ने उसे बिना बताए एक ओर शादी कर रखी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें