ग्राम प्रधान संगठन का जिलाध्यक्ष बनने पर फैजपुर निनाना गांव की प्रधान प्रीति देवी का स्वागत करत
बागपत। फैजपुर निनाना गांव की प्रधान प्रीति देवी को उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनका शुक्रवार को बागपत ब्लॉक में सचिवों व गांव में पहुंचने पर लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि प्रधान ने गांव में काफी विकास कार्य किए है। युवाओं को नौकरी दिलाने के लिए हाईटेक लाइब्रेरी का निर्माण किया। वहां युवा प्रशिक्षण लेकर सरकारी नौकरी प्राप्त कर रहे हैं। ग्राम पंचायत अधिकारी के अध्यक्ष कृष्णपाल तोमर समेत अन्य ने भी गांव में हुए विकास कार्यों के बारे में बताया।
इस दौरान जोनी चौधरी, देशपाल, नीता ,सुनील कुमार, सुनील बंसल, विकल, उपदेश, सूरज कुमार मौजूद रहे। वहीं फैजपुर निनाना गांव में प्रधान का ढोल नगाड़ों के साथ फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान रोहित धनकड़, गौरव चौधरी आदि मौजूद रहे।