संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। उपनिबंधक कार्यालय में आने वाले लोगों के लिए सुविधाएं बढ़ेंगी। जिसमें साढ़े सात लाख रुपये से नवीनीकरण होने के बाद सोमवार को डीएम ने कार्यालय का उद्घाटन किया। डीएम ने कार्यालय में आने वाले लोगों की किसी भी प्रकार की समस्या न होने देने के निर्देश दिए।
उपनिबंधक के नवीनीकरण कार्यालय का सोमवार को डीएम राजकमल यादव ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि कार्यालय के नवीनीकरण पर साढ़े सात लाख रुपये खर्च किए गए हैं। जिसमें कार्यालय में आने वाले लोगों के लिए वेटिंग रूम की व्यवस्था की गई है। काउंटर पर लोगों के बैठने के लिए व्यवस्था की गई। पुरानी बिल्डिंग में रिकार्ड के लिए एक बड़ा हाल बनाया गया है। कार्यालय में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी। इस अवसर पर एआईजी स्टांप कौशलेंद्र शुक्ला, सब रजिस्टार शिव शंकर सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।