फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद के बयान पर रोष जताते हुए पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। सांसद डा. सत्यपाल सिंह की ओर से अनंगपाल तोमर को लेकर दिए गए बयान पर राजपूत समाज के लोगों ने रोष जताते हुए उनका पुतला फूंका।
विज्ञापन

राजपूत विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष विजय सिंह फौजी, अजय चौहान पूर्व जिला पंचायत सदस्य, मास्टर रमेश कुशवाहा एडवोकेट, मनोज आर्य आदि ने कहा कि जयपुर में सांसद की ओर से अनंगपाल तोमर को जाट कहने और दिल्ली को जाटों द्वारा बसाने के बयान पर समाज के लोगों में रोष है। इसका विरोध जताते हुए ही पुतला फूंका गया। इस दौरान पूर्व सभासद पहलाद सिंह चौधरी, नीरज उर्फ नीनू, दुर्गेश राजपूत, अमित मानव आदि मौजूद रहे। उधर, सांसद डा. सत्यपाल सिंह का कहना है कि अनंगपाल तोमर सभी के गौरव थे, उन पर हर कोई गर्व करता है। उन पर किसी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। मैं किसी की भावनाओं को आहत नहीं करता हूं। मैं खुद राजपूत समाज के साथ हूं। वह राजपूत समाज से ताल्लुक रखते है तो राजपूत समाज उनको अपना माने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें