फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: डा. हरपाल सिंह को स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर बनाने पर खुशी जताई

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 3
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बड़ौत। दयानंद विद्या मंदिर बावली में रविवार को सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक में पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर डा. हरपाल सिंह को नगरपालिका द्वारा स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर बनाने पर खुशी जताई गई। इसके साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

बैठक में सबसे पहले संगठन के नए सदस्य ओमवीर सिंह का स्वागत किया गया। इसके उपरांत सचिव राजवीर तोमर ने पिछले माह हुए स्थापना दिवस समारोह का विवरण व कोषाध्यक्ष शिवनारायण शर्मा ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। बैठक में योगाचार्य इलमचंद तोमर द्वारा हाल ही में तीन स्वर्ण पदक जीतने पर उन्हें बधाई देते हुए सम्मानित किया गया। अंत में इकबाल कवि के पुत्र के निधन पर शोक जताया गया। बैठक में डॉ़ ओमवीर सिंह, सत्यपाल सिंह पथौलिया, जसवीर मलिक, हरवीर सिंह, राजकुमार रुहेला, प्रेम सिंह राणा, राजपाल सिंह आर्य, तेजेंद्र चौहान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें