खेकड़ा। नगर के रहने वाले एक कार चालक की उत्तराखंड में पार्किंग में खड़ी बंद कार में दम घुटने से मौत हो गई।
मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा निवासी आकाश काफी समय से उत्तराखंड के ऋषिकेश की होलीडेज कंपनी में टैक्सी चलाता था। दो दिन पहले वह टैक्सी में यात्रियों को लेकर ऋषिकेश से श्रीनगर गया था।
सोमवार रात यात्री होटल में ठहर गए। ठंड होने के कारण वह कार के शीशे बंद कर हीटर चलाकर अंदर सो गया। रात में दम घुटने से उसकी कार में ही मौत हो गई। मंगलवार की सुबह घटना का पता चलने पर पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी।
बुधवार को आकाश के शव को परिजन खेकड़ा लेकर पहुंचे। परिजनों ने गमगीन माहौल में मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत से पिता मेनपाल, मां सुनीता और पत्नी डिंपल आदि परिजनों का रोकर बुरा हाल है।