-राशन विक्रेता कल्याण समिति का दो दिवसीय अधिवेशन शुरू
फोटाे संख्या 2
बड़ौत। राशन विक्रेता कल्याण समिति का दो दिवसीय अधिवेशन रविवार को बड़ौत-कोताना मार्ग पर एक प्रतिष्ठान पर शुरू हुआ। पहले दिन क्षेत्र के काफी संख्या में राशन डीलर एकत्रित हुए। इस अवसर पर समिति के प्रदेशध्यक्ष चन्द्रबोस रावत ने कहा कि राशन डीलरों का शोषण कतई बर्दास्त नहीं होगा। अब राशन डीलरों को अपनी एकजुटता दिखाने की जरूरत है।
समिति के खेकड़ा अध्यक्ष विजयपाल की अध्यक्षता और जिलाध्यक्ष बागपत अनुज शर्मा के संचालन में शुरू हुए दो दिवसीय अधिवेशन के पहले दिन कोताना, जिवाना, जौहड़ी, आरिफपुर खेडी, बड़ौत, रंछाड, खड़खडी, बावली, ईदरीशपुर सहित अन्य गांवों से काफी संख्या में राशन डीलर शामिल हुए। इस अवसर पर प्रदेशध्यक्ष चन्द्रबोस रावत ने राशन डीलरों से केन्द्र और प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के अंतर्गत पारदर्शिता के साथ पात्र राशन कार्डधारकों को हर माह राशन वितरण करने का आह्वान किया। कहा कि पारदर्शिता के साथ राशन वितरण करने के बावजूद कुछ लोग राजनीति के तहत राशन डीलरों की झूठी शिकायत कर देते हैं। अब राशन डीलरों का शोषण कतई बर्दास्त नहीं होगा। हमें एकजुट होने की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने जांच के लिए राशन की दुकान पर आए आपूर्ति विभाग के अधिकारियों का सहयोग करने की अपील की। कहा कि जो गलत काम करते हैं, उन्हें ही जांच से डर लगता है। इस दौरान उन्होंने संगठन को और मजबूत बनाने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रियंका तोमर को जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, अंजलि तोमर को बड़ौत ब्लॉक अध्यक्ष, जयपाल सिंह को छपरौली ब्लॉक अध्यक्ष, बिजेन्द्र सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष बिनौली को बनाया। अधिवेशन में जिला महासचिव बुलंदशहर सुमित त्यागी, सचिव एवन, अनिल यादव, पदम सिंह, सतेन्द्र, कुलदीप, सुरेश ने भी विचार रखे।