फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने लघु नाटिका से विज्ञान के महत्व को समझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल काठा में शनिवार को विज्ञान दिवस मनाया गया। छात्र छात्राओं ने लघु नाटिका के माध्यम से प्रतिदिन जीवन में घटित होने वाली घटनाओं को वैज्ञानिक ढंग से प्रस्तुत किया। दूध, नमक व चीनी की शुद्धता की जांच करना सिखाया और हल्दी के वैज्ञानिक गुणों के बारे में जानकारी दी। लघु नाटिका में वंशिका शर्मा, तानिया चौधरी, भूमिका कोशिक, आरफा, अवनी धामा, अंशिका चौधरी, अक्षी, महिमा, सक्षम जैन, पारस, विशाल पवार, आयुष शाह, रिया ढाका, प्रथम, आयुषी, हार्दिक, कामिल व सूर्य ने प्रतिभाग किया। संचालन प्रांजल जैन व शैली त्यागी ने किया। स्कूल प्रबंधक अजय चौधरी, स्कूल निदेशक अक्षय चौधरी, समिति सदस्य अविका चौधरी, प्रधानाचार्य सुशांत डावर, सीनियर कोआर्डिनेटर अमित शर्मा, जूनियर कोआर्डिनेटर वरुण शर्मा, कुमारी पारुल सिंघल, कुमारी प्राची, नीलकंठ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें