बिनौली। क्षेत्र के गलेहता गांव में बृहस्पतिवार को जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत बैठक हुई। जिसमें ग्रामीणों को जल की उपयोगिता और महत्व के बारे में समझाया।
ग्रामीण विकास ट्रस्ट नोएडा द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान के तहत आयोजित बैठक में जिला टीम लीडर मोनू राणा ने ग्रामीणों को जल जनित रोगों के बारे में जानकारी दी। टीम के सदस्यों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को पानी के बचाव और उसके रखरखाव एवं जल जीवन मिशन परियोजना के उद्देश्य के विषय में जागरूक किया। साथ ही जेजे एम परियोजना में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी एवं एफएचटीसी कनेक्शन लेकर 50 रुपये प्रतिमाह शुल्क देने को प्रेरित किया। बैठक में कॉर्डिनेटर रवि तोमर, शकीला, सत्तार, बबीता, मोहन सोहन, जाहिदा, बाला, इंद्रेश, मुकेश मौजूद रहे।