गुड फ्राइडे पर गिरजाघरों में आयोजित किए गए कार्यक्रम
अनुयायियों ने प्रभु यीशु मसीह की विशेष प्रार्थना की
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत/खेकड़ा। गुड फ्राइडे पर विभिन गिरजाघरों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अनुयायियों ने प्रभु यीशु मसीह की विशेष प्रार्थना की। श्रद्धालुओं को प्रभु यीशु के अंतिम सातों वचन समझाए गए। इसके बाद सभी ने प्रभु दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
बड़ौत के सेंट थॉमस और बैप्टिस्ट चर्च में कार्यक्रम आयोजित किए गए। बैप्टिस्ट चर्च के पादरी कैल्वेंट पॉल ने कहा कि गुड फ्राइडे का पर्व इंसान से प्रेम करने का संदेश देता है। कहा कि प्रभु यीशु के बलिदान से मानव पाप के कर्ज से स्वतंत्र हो जाता है। करीब नौ घंटे तक क्रूस पर लटके ईसा मसीह ने अंतिम समय में सात बातें कहीं थीं। अंजना, अनमोल, प्रार्थना, सोनम, मनोज, सलोमी, जैनसन आदि ने लोगों को प्रभु यीशु के अंतिम सातों वचन समझाए। चर्च के क्वायर ने मधुर गीत ‘वो मेरा मसीहा है, जालिम बहुत था जमाना, कोड़ों से उनको मारा, सहता रहा सितम को, उफ तक किया ना मसीह ने’ गाकर माहौल को और भक्तिमय बना दिया। इसके बाद प्रार्थना सभा के माध्यम से सभी ने प्रभु यीशु को याद किया। इस मौके पर निर्मल पॉल, राजीव चंद, विलसन, जोनसन, भागमल, सचिन सिंह, मनीष सिंह, संजय, रणवीर, प्रेम, आइवी सिंह, प्रेमलता, अज्जू, गौरव, विजय तथा सुनील आदि मौजूद रहे।
उधर, खेकड़ा के मोहल्ला विजयनगर स्थितसेंट पीटर्स चर्च में गुड फ्राइडे पर अनुयायियों ने प्रभु यीशु मसीह की विशेष प्रार्थना की। सभी ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पादरी प्रेमदयाल ने प्रभु यीशु मसीह के जीवन पर आधारित संदेेश देकर सभी को उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। प्रार्थना सभा में अनुयायियों ने प्रभु यीशु को समर्पित मनमोहक गीतों की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। प्रार्थना सभा का संचालन पादरी अजीत टाकरी ने किया। इस दौरान सत्यपाल सिंह, कर्नल सिंह, अमित कुमार, अजय कुमार, जगमोहन कुमार, संजय कुमार, विकास कुमार, विरेंद्र सिंह, अमरीश कुमार, राजीव, सुदेश, शिवकुमार, बिजेंद्र, प्रशांत, अनुज, घनश्याम, सोनाली, लक्ष्मी, सरिता, पूनम, सोनिया, आरुषि, सरबजीत, गीता आदि मौजूद रहे।