फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटापा कम करने के लिए व्यायाम जरूरी : प्रमोद कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
-कस्बे के आर्य समाज भवन में किया गया योग कक्षा का आयोजन
विज्ञापन

फोटो-तीन
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के आर्य समाज भवन में रविवार को योग कक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें योग शिक्षक राकेश आर्य ने विभिन्न व्यायामों का अभ्यास कराया। उन्होंने योग के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
योग शिक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि मोटापा कई बीमारियों का कारण बन सकता है। उन्होंने स्वस्थ दिनचर्या और नियमित व्यायाम की आवश्यकता पर जोर दिया। व्यायाम से मोटापा कम होता है और बीमारियों को दूर रखने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमोद कुमार ने कहा कि हमें रोजाना व्यायाम करके बीमारियों से बचाव करना चाहिए। उन्होंने बताया कि नियमित योग और व्यायाम से शरीर स्वस्थ रहता है। इस योग कक्षा में आर्य समाज के प्रधान सतीश आर्य, आर्य भूषण, रामफल आर्य, संजय गोयल, मनीष सिंघल और कविता आर्य सहित कई लोग उपस्थित रहे। सभी ने योग के महत्व को समझा और अभ्यास में भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें