बागपत जनपद के बड़ौत में अधिशासी अभियंता द्वितीय राजेश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह कुख्यात बदमाश सुनील राठी से जान का खतरा बताते नजर आ रहे हैं। हालांकि यह वीडियो छह माह पहले का बताया जा रहा है। मामला सामने आने पर पुलिस विभाग भी जांच में जुट गया है।