फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने सांसद को बताई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों ने सांसद को बताई परेशानी
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। जिला पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के सदस्यों पूर्व सैनिकों ने दिल्ली जाकर सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह से मुलाकात कर अपनी परेशानी बताई। सांसद ने पूर्व सैनिकों की समस्याएं गौर से सुनी और जल्द ही उनका समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सोमवार को जिला पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक श्रीभगवान के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली स्थित सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह से उनके आवास पर मिला। पूर्व सैनिकों ने बताया कि जिले में करीब 10000 पूर्व सैनिक है, जिनकी कई समस्याएं है। पूर्व सैनिकों ने सांसद को परेशानी बताते हुए प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कराने की मांग की। पूर्व सैनिकों ने कहा कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चुनाव के दौरान पूर्व सैनिकों की सभा में उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया था। पूर्व सैनिकों की मांगों में जिले में सीएसडी कैंटीन की व्यवस्था कराने, युद्ध में दिव्यांग हुए सैनिकों को ई-रिक्शा देना शामिल है। सांसद ने पूर्व सैनिकों को जल्द ही रक्षा मंत्री से मिलाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व सैनिक नरेश, दिव्यांग चंद्रपाल, योगेंद्र, शंकर, धीरज आदि शामिल रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें