फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 7
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कर्मअलीपुर गढ़ी गांव में चौधरी हरलाल मेमोरियल ट्रस्ट के सिलाई प्रशिक्षण शिविर के समापन पर प्रशिक्षुओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रशिक्षुओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर के समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जबर सिंह सैनी और संचालन पंकज कुमार ने किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष लता सिसोदिया, जिला महामंत्री कौशल त्यागी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री मंजीत कौर और भाजपा नेत्री मिथलेश देवी ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। यहां 20 प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार वितरित किए गए। इनमें अश्वनी सैनी प्रथम, सपना द्वितीय व नीशू तृतीय स्थान पर रही। मुख्य वक्ता लता सिसोदिया ने कहा कि बेटियां आत्मनिर्भर बनने के लिए खेलों की तरफ भी कदम बढ़ाएं। इस मौके पर एडवोकेट रणवीर चौधरी, अभिषेक जैन, अशोक कुमार सैनी, टीना चौधरी, ममता सैनी, आंचल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें