बड़ौत। बड़ौली गांव के भूतपूर्व सैनिक योगेंद्र पुत्र गजे सिंह बुधवार को कोतवाली पहुंचे। बताया कि बाइक बोट घोटले में उनसे तकरीबन सात लाख रुपये की ठगी की गई। इसमें बुलंदशहर के एक माफिया शामिल है। शुरूआत दौर में अच्छी इनकम दिखाकर उसके एकाउंट में दो लाख रुपये भेज दिए गए, लेकिन बाकी पांच लाख आज तक नहीं मिले। उनके गांव के प्रवीण से भी चार लाख की ठगी की गई। मगर, आज तक उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। वह थाने के चक्कर काट काट कर थक चुका है। इस संबंध में कोतवाल अजय शर्मा का कहना है कि मामला संज्ञान में है, लेकिन बाइक बोट से संबंध मुकदमे एसपी के आदेश के बाद ही होते है। बताया कि जून माह में ईओडब्ल्यू मेरठ की टीम द्वारा लुहारी गांव छापा मार कर 15 बाइक जब्त की थी।