चुनाव संचालन केंद्र खेकड़ा के लख्मीचंद पटवारी कालेज मे ईवीएम मशीनो की सुरक्षा मे तैनात अर्धसैनि
- फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। जनपद के तीनों विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम चुनाव के बाद लख्मीचंद पटवारी कॉलेज में बनाए गए संचालन केंद्र स्थित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रख दी गई हैं। उन पर तीन त्रिस्तरी पहरा लगा दिया गया है। चुनाव ऑब्जर्वर और जिलाधिकारी ने शुक्रवार को केंद्र पर पहुंचकर मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
बागपत जनपद के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में दस फरवरी को मतदान हुआ। इसके बाद बृहस्पतिवार रात तक ईवीएम चुनाव संचालन केंद्र पर जमा कराई गईं। सभी मशीनों को विधानसभावार बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रख दिया गया है। यहां छपरौली विधानसभा सीट की 368, बड़ौत सीट की 328 तथा बागपत सीट की 351 समेत कुल 1047 ईवीएम हैं। उनकी सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय स्तरीय पहरा लगा दिया गया है। यहां अर्द्धसैनिक बल के 25 कर्मी तैनात हैं। वहीं, पुलिस के दस जवान भी तैनात किए गए हैं। ये 24 ईवीएम की सुरक्षा करेंगे। वहीं, आब्जर्वर और जिलाधिकारी राजकमल यादव शुक्रवार को चुनाव संचालन केंद्र पहुंचे। वहां उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था देखी। वहीं, इनकी देखरेख के लिए तैनात मजिस्ट्रेट अजय कुमार तैनात किए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। संवाद
चुनाव संचालन केंद्र पर ईवीएम मशीनो की सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे आब्जर्वर आशीष मोरे और जिलाधि?- फोटो : KAHKRA