छपरौली। कस्बे में थाने के बाहर स्ट्रीट लाइटों पर लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी अंधेरा छाया रहता है। जिससे लोगों को हादसे होने का खतरा बना रहता है। लोगों ने स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने की मांग की।
कस्बे के रहने वाले टिंकू, सुधीर, राजू, गौरव और सचिन ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए शहर में थाने के बाहर स्ट्रीट लाइटें और अन्य जगहों पर भी लाइटें लगवाई गई थी। जिन पर तीन लाख रुपये से अधिक बजट खर्च किया गया था। लाइटें लगने के बाद कुछ दिन कस्बे में दिन ढलने के बाद लाइटें जलने से रोशनी रही, लेकिन बाद में लाइटें खराब हो गई। उन्होंने कहा कि ज्यादातर खंभों से लाइटें भी गायब हो गई। जिससे अंधेरा छाया रहता है। उन्होंने स्ट्रीट और अन्य लाइटें ठीक कराने की मांग की। जल्द लाइटें ठीक नहीं होने पर डीएम से शिकायत करने की चेतावनी दी। संवाद