फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मूल्यांकन शुरू, अनुपस्थित 199 परीक्षकों का वेतन कटेगा

Sun, 19 Mar 2023 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का शनिवार से मूल्यांकन शुरू हो गया। पहले दिन 19 हजार 796 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। 199 परीक्षक अनुपस्थित रहे, जिनका वेतन काटा जाएगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए श्री यमुना इंटर काॅलेज बागपत और गांधी विद्यालय इंटर काॅलेज खेकड़ा को केंद्र बनाया गया है। मूल्यांकन के लिए 1288 परीक्षक नियुक्त किए गए हैं।
इनमें से 431 परीक्षक यमुना इंटर काॅलेज में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए नियुक्त हैं। पहले दिन 339 परीक्षकों ने पहुंचकर पांच हजार 407 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। 92 परीक्षक अनुपस्थित रहे। जिनमें से अधिकतर ने अनुपस्थित रहने का कोई कारण भी स्पष्ट नहीं किया।
विज्ञापन

857 परीक्षक गांधी विद्यालय इंटर काॅलेज खेकड़ा में नियुक्त है। जहां हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने के लिए 750 परीक्षक पहुंचे। उन्होंने 14 हजार 389 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। 107 परीक्षक अनुपस्थित रहे।
कोट...
मूल्यांकन केंद्रों पर पहले दिन 199 परीक्षक अनुपस्थित रहे। इन सभी का एक दिन का वेतन काटा जाएगा। मूल्यांकन के दौरान किसी तरह की समस्या नहीं हुई। - रविंद्र सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें