फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव परिवार और दुर्गा माता की मूर्तियां स्थापित कीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। प्राचीन शिव मंदिर बिनौली में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के सातवें दिन भगवान शिव परिवार और दुर्गा मां की मूर्तियों को मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं ने मंदिर में स्थापित कर प्रथम पूजा की।
विज्ञापन

पंडित जय भगवान शर्मा, बिजेंद्र शास्त्री व पुजारी परशुरामेश्वर के निर्देशन में मंदिर परिसर में प्रात: हवन के बाद मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान पूर्वक भगवान शिव परिवार व दुर्गा माता रानी की प्रतिमाओं का अभिषेक किया गया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चारण व जय जयकारों के साथ देव प्रतिमाओं को मंदिर में स्थापित कर प्रथम पूजा की।
पूजा-अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर सत्यप्रकाश वर्मा, मोनू वर्मा, प्रधान उपेंद्र धामा, मास्टर रमेश धामा, श्रीपाल धामा, विनय धामा, संदीप धामा, रामफल सिंह, सौराज सिंह, प्रेम भाटिया, प्रशांत धामा, राजू तोमर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें