फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला पहुंचे ईओ , गोवंश के लिए हरे चारे की कराई व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर। नगर पंचायत रटौल की अस्थायी गोशाला में सोमवार को एसडीएम के निर्देश पर ईओ खेकड़ा अनिल पंडित गोशाला पहुंचे और गायों के लिए हरे चारे की व्यवस्था कराई। उन्होंने गोशाला के कर्मचारियों को निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गोशाला पहुंचकर हंगामा किया। उनका कहना था कि गोवंश भूख, प्यास, गर्मी और बीमारी के कारण तड़प रहे हैं। गोवंश के लिए इलाज की व्यवस्था तक नहीं है। सूचना पाकर मौके पर ईओ अनिल पंडित ने गोशाला पहुंचकर गोशाला का निरीक्षण कर गोवंश के लिए हरे चारे की व्यवस्था कराई। उन्होंने गोशाला के कर्मचारियों को गोवंश के चारे, पानी में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। इस मौके पर हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष नितिन जैन, जिला उपाध्यक्ष बबलू पहलवान, जिला महामंत्री सुमित बैंसला, विनोद, हरवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें