सिनौली गांव में अतिक्रमण हटाने के दौरान निशानदेही करती राजस्व विभाग की टीम
- फोटो : BAGHPAT
तालाब से हटाया जाएगा अतिक्रमण
बागपत, छपरौली। सिनौली गांव की पूनिया पट्टी में तालाब पर अतिक्रमण हटवाने के लिए मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम ने जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए निशानदेही की। टीम को ग्रामीणों का विरोध भी झेलना पड़ा।
राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि सिनौली गांव की पूनिया पट्टी के तालाब पर लगभग 70 लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। गांव के कुछ लोगों ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद में तालाब को कब्जा मुक्त कराने के लिए याचिका दायर की थी। कोर्ट ने तालाब को कब्जा मुक्त कराने का आदेश जारी किया था। कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को तालाब से अतिक्रमण हटाने के लिए निशानदेही करने के लिए मंगलवार को प्रशासन की टीम गांव में पहुंची। जहां ग्रामीणों ने टीम का विरोध किया। टीम ने उच्च न्यायालय के आदेश पर जमीन की निशानदेही कर दी है, बुधवार को तालाब से अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
ग्राम प्रधान सुमन देवी का कहना है कि अतिक्रमण हटने पर गांव में जलभराव की समस्या का समाधान हो जाएगा। टीम में कृष्ण पाल राठी, अमित कुमार शर्मा, विनोद कुमार शर्मा व प्रशांत भारद्वाज मौजूद रहे।