फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी पर नहीं टीबी की जांच की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी पर नहीं टीबी की जांच की सुविधा
विज्ञापन

बागपत। जिले की बागपत सीएचसी पर टीबी की जांच की सुविधा न होने के कारण मरीजों को जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ती है। इसके अलावा स्टाफ की कमी होने के कारण टीकरी सीएचसी में सप्ताह में तीन दिन ही मरीजों की टीबी की जांच की सुविधा है। मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
बागपत सीएचसी पर ही लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने व टीबी की जांच शुरू कराने के लिए लैब रूम तैयार कराया गया था, मगर स्टाफ की कमी के कारण जांच शुरू नहीं हो पाई है। सीएचसी पर जांच कराने के आने वाले मरीजों को प्राइवेट लैब या फिर जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन

--
- टीकरी सीएचसी पर टीबी की जांच की सुविधा न होने के कारण दूसरी सीएचसी या फिर जिला अस्पताल में जांच कराने के लिए जाना पड़ता है। जिससे समय के साथ किराए का बोझ पड़ता है। - शिवकुमार राठी
- सीएचसी पर टीबी की जांच कराने वाले मरीजों को अन्य सीएचसी या फिर जिला अस्पताल के लिए भेज दिया जाता है, जिससे मरीजों को परेशानी होती है। - प्रमोद
- टीकरी सीएचसी पर लोगों को नियमित स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल रही हैं, जिससे उन्हें जिला अस्पताल या फिर प्राइवेट लैब में जांच कराने के लिए विवश होना पड़ रहा है। - अरुण कुमार
विज्ञापन

-
वर्जन-
विभाग में लैब तकनीशियन की कमी है। बागपत में जिला अस्पताल में जांच की सुविधा है, जबकि टीकरी में सप्ताह में तीन दिन लैब तकनीशियन भेजकर लोगों की जांच कराई जाती है। - डॉ. यशवीर सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें