बागपत। नैथला मोड़ पर मंगलवार की रात पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश की घेराबंदी कर धर दबोच लिया जबकि दूसरा फायरिंग करता हुए फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश से एक बाइक और तमंचा बरामद किया है।
एसएसआई जाहिद खान ने बताया कि नैथला मोड़ पर दो बदमाशों की बाइक से आने की सूचना मिली थी। मंगलवार की रात साढे़ दस बजे नैथला मोड़ पर बाइक से आ रहे बदमाशों को रोकने का इशारा किया तो उन्होंने फायर कर दिया। इसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक बदमाश आरिफ पुत्र फौजूद्दीन निवासी बड़का रोड बड़ौत को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक बदमाश अंधेरा का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश से फर्जी नंबर की एक बाइक, एक तमंचा, एक खोखा व दो कारतूस 12 बोर बरामद हुआ। पकड़े एक आरोपी और उसके फरार साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
गैंगस्टर का आरोपी दबोचा
बागपत। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि निवाड़ा गांव निवासी कय्यूम पुत्र अलीशेर गैंगस्टर अधिनियम में वांछित था, जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।