फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतीक्षा सूची के माध्यम से भरी जाए रिक्त भर्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं ने सांसद डॉ. सत्यपाल को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2015, 2018, 2018 बी में रिक्त रह गए पदों को अगली भर्तियों में कैरी फारवर्ड कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बताया कि मेडिकल परीक्षण कराए बगैर लिखित और शारीरिक परीक्षा के परिणाम के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाती है। इससे मेडिकल क्वालीफाई न करने वाले अभ्यर्थियों के बाहर होने के बाद खाली रहने वाले पदों को अगली भर्ती के लिए कैरी फारवर्ड कर दिया जाता है, जबकि इसी भर्ती के पदों को थोड़ी मेरिट डाउन करके भी भरा जा सकता है। हर भर्ती में इसी नियमावली के कारण अभ्यर्थी मामूली अंतर से चूक जाते हैं और अगली भर्ती आने तक वह ओवर ऐज होकर नौकरी पाने से वंचित रह जाते हैं। फिलहाल पुलिस विभाग में काफी संख्या में पद रिक्त हैं, जिन्हें अभ्यर्थियों के हित में प्रतीक्षा सूची के माध्यम से भरा जाना जाएं। सांसद ने युवाआें की मांग को मुख्यमंत्री तक भेजने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि फिलहाल यह मामला हाईकोर्ट में चल रहा है। लिहाजा वहां के निर्णय के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रशांत तोमर, आशु तोमर, सौरभ राठी, अमित पंवार, अरविंद, मोहित कुमार जैन, शिव तोमर, रोहित कुमार, अभिषेक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें